फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,SP,kannauj,kannauj news,akhilesh yadav

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई हुई डबल

Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
political,SP,kannauj,kannauj news,akhilesh yadav
छिबरामऊ। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव के समर्थन में हुई जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई भी डबल हुई है।
विज्ञापन

कहा कि किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध नहीं हो सका। कोरोना काल में मरीजों को दवाएं नहीं मिली। हजारों लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों तक पहुंचे। प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनी तो पेट्रोल 200 रुपये में बिकेगा। जो लैपटॉप चलाना नहीं जानते वे लैपटॉप और स्मार्टफोन का वितरण नहीं कर सकते। जनसभा के दौरान मंच पर सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिवार वाले ही समझ सकते हैं परिवार वालों का दर्द
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भीड़ में मौजूद युवाओं से कहा कि सपा को परिवारवाद की पार्टी कहने वाले क्या जाने परिवार क्या होता है। जिनका परिवार होता है, वही परिवार वालों का दुख समझ सकते हैं। जिनका परिवार नहीं वह लोगों का दुख क्या समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से हटवाई थी, वहीं लगेगी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छिबरामऊ में जहां से महात्मा बुद्ध की प्रतिमा हटवाई गई थी, वहीं पर दोबारा प्रतिमा लगवाई जाएगी। महाराणा प्रताप की भी मूर्ति स्थापित होगी।
टीईटी व बीएड अभ्यर्थियों को भी साधा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच से टीईटी अभ्यर्थियों को भी सपा के पक्ष में साधते हुए कहा कि 10 मार्च को उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। पुलिस, फौज से लेकर सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू की जाएगी।

प्रतीक चिन्ह देने के लिए मची होड़
पूर्व मुख्यमंत्री का संबोधन समाप्त होते ही प्रतीक चिन्ह देने वालों की होड़ लग गई। पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अखिलेश के जाते ही भगदड़ मच गई इसमें कुर्सियां तक टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed