फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Political parties accepted 'defeat' on many seats even before the elections

Kannauj News: चुनाव से पहले ही कई सीट पर सियासी दलों ने मानी ‘हार’

Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Political parties accepted 'defeat' on many seats even before the elections
कन्नौज। शहर की सियासी कुर्सी पर कब्जा के लिए सभी सियासी पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। अपना उम्मीदवार उतारने से पहल खूब मंथन किया गया। नाराज कर एक नाम पर मुहर लगाई गई। उसके बाद मैदान में उतरकर जनता से हिमायत मांगी जा रही है। इन सबके बीच एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि कुछ सीट ऐसी हैं, जिन पर बड़ी सियासी पार्टियों ने अपना दावा ही छोड़ दिया है। सीधे तौर पर कहें तो वहां लड़ने के लिए एक अदद लड़ाका ही नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जिले की आठ नगर निकायों में तीन नगर पालिका परिषद व पांच नगर पंचायत हैं। हैरानी यह है कि इन सबके बीच कई नगर निकाय ऐसी हैं, जहां कई पार्टियों ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा। किसी ने उतारा भी तो उम्मीदवार ही ने पार्टी को झटका दे दिया। इत्तेफाक से सभी निकाय नगर पंचायत हैं। अलग-अलग सीट से अलग-अलग वजहों से मैदान छोड़ने वालों में भाजपा, बसपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भी शामिल है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जिले की सभी आठ नगर निकायों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

---------------------
समधन से भाजपा ने किया किनारा
देश-प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने समधन से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। बाकी की सात सीट पर उसके उम्मीदवार हैं। हालांकि शुरू में संगठन की ओर से यही कहा जा रहा था कि पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि नामांकन के आखिरी दिन तक कोई योग्य चेहरा नहीं मिलने की वजह कर पार्टी ने वहां किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

बसपा और कांग्रेस को दो सीट पर मिला झटका
बसपा भी आठ में से छह ही सीट पर लड़ रही है। दो सीट पर उसे उम्मीदवारों से ही झटका लगा है। तालग्राम से घोषित प्रत्याशी सलमान सिकंदर ने नामांकन ही वापस ले लिया। सिकंदरपुर नगर पंचायत में भी उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया। इसी तरह कांग्रेस भी आठ में से छह सीट पर ही लड़ रही है। उसके भी दो नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं। सौरिख से नामांकन कराने वाले पृथ्वीनाथ ने बाद में नामांकन ही वापस ले लिया। सिकंदरपुर के घोषित प्रत्याशी विनय शर्मा बीमार पड़ गए और नामांकन नहीं करा सके।
-----------------------
आठ में तीन ही सीट पर लड़ रही आप
दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब वह सिर्फ तीन ही सीट कन्नौज, गुरसहायगंज, तालग्राम में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही है। छिबरामऊ, सौरिख, समधन, सिकंदरपुर और तिर्वा में उसका कोई उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed