फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political

ब्लॉकों में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
political
सौरिख में बीडीओ ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/छिबरामऊ। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बढ़ोतरी और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपे।
विज्ञापन

कन्नौज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष फैसल खां के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। फैसल ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी के समय भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ा रही है। इससे स्पट है कि सरकार को लोगों की चिंता नहीं है, सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने कहा की देश की जनता इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। शहर अध्यक्ष एहसान उल हक, अनुसूचित जनजाति के जिला चेयरमैन रामभरोसे कमल, जिला उपाध्यक्ष तारीक बसीर, जिला उपाध्यक्ष इमरान खां, युवा जिला महासचिव इमरान अली, जिला महासचिव महेश पांडे, एआईसीसी सदस्य किरण वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी रोहित त्रिवेदी, जिला महासचिव पुष्पेंद्र पांडेय, जिला सचिव बसी जान, असगर अली, जिला सचिव फरहान खान, लक्ष्मी ठाकुर शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष बहार कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद वर्मा, धर्मेंद्र कुमार ने प्रभारी बीडीओ सीबी सिंह को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले साढ़े तीन महीनों में भाजपा सरकार ने डीजल पर मूल्य और उत्पाद शुल्क 26.48 व पेट्रोल पर 21.50 रुयये प्रति लीटर बढ़ाकर जनता का शोषण करने का काम किया है।
सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष मलिखान सिंह पाल के आवास पर कानपुर में शहीद पुलिस अधिकारियों व जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पीसीसी सदस्य राशिद अली ने कहा कि प्रदेश में गुंडे और माफियाओं का राज है। सरकारी कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। शोकसभा के बाद कांग्रेसियों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया। नगर अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, वेंकटेश नारायन शुक्ला, तनवीर आलम राज, नूर आलम, गुड्डू नंबरदार, माया प्रकाश शाक्य, रवींद्र पाल, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार राजेश दुबे ने कहा कि देश में डीजल व पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतों में गिरावट जारी है। केंद्र सरकार मनमाने तरीके से जनता से धन उगाही कर रही है। सुशील दुबे, हरिओम गुप्ता, दयाशंकर शुक्ला, बलवंत नायक, मान सिंह वर्मा, रामनरेश जाटव, जैनेंद्र सिंह बैस, हरिवक्श सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार तालग्राम ब्लाक में अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष तारिक बसीर, डा. फिदा हुसैन, जिला महासचिव सरफराज हुसैन, समधन नगर अध्यक्ष अखलाक हुसैन सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ, डा. सद्दाम हुसैन ने नारेबाजी कर एडीओ-सी मनीष कुमार गौड़ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed