फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

भाजपा एमएलसी की भी नहीं सुन रहे अफसर, छलका दर्द--

Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
कन्नौज। आगरा खंड से भाजपा एमएलसी (स्नातक क्षेत्र) डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरु की ज्यादातर जिलों के अफसर सुन नहीं रहे हैं। यह बात उनके पत्र से सामने आई है, जो मुख्य सचिव को भेजा गया है। शासन ने संज्ञान लेते हुए उसे कन्नौज में भी भेजा गया है।
विज्ञापन

शिक्षक या फिर स्नातक एमएलसी आगरा क्षेत्र में मथुरा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, एटा, कासगंज व हाथरस आदि जिले लगते हैं। वर्तमान में इन जिलों से स्नातक एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह हैं, जो भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। उन्होंने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है कि क्षेत्र के सभी डीएम व सीडीओ को अपनी क्षेत्रीय विकास निधि से सोलर लाइट लगाने के लिए करीब छह महीने पहले धन स्वीकृति पत्र भेजा था। उसका स्मरण पत्र भी जा चुका है, लेकिन लाइट सिर्फ अलीगढ़ में ही लगवाई गईं हैं। अन्य जिलों में सोलर लाइट नहीं लगीं हैं।
विज्ञापन

एमएलसी का कहना है कि यह एक गंभीर लापरवाही है। इसके अलावा सरकारी कार्यक्रम, बैठक व मंत्री प्रवास की सूचना भी नहीं दी जाती है, जो अधिकार क्षेत्र का हरण है। जिम्मेदार अफसरों को अवगत कराने की गुहार लगाई है। पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ने जिलों को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed