फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

सपा नेता ताहिर ने की बगावत, अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
लोगों को संबोधित करते पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। चार वर्ष पहले सपा में शामिल हुए छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी टिकट न मिलने पर पार्टी से नाराज हो गए हैं। मंगलवार को गांधीनगर स्थित आवास पर बड़ी संख्या में समर्थकों को बुलाकर सपा से बगावत कर दी। उन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इससे छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में सपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूर्व विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर छल करने का आरोप लगाया। कहाकि वे बार बार टिकट देने का आश्वासन देते रहे। अंत में किसी और को थमा दिया। अब सपा को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। यहां से चुनाव जरूर लड़ेंगे। कोई दूसरी पार्टी टिकट न भी देगी तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे। समर्थकों के साथ बैठक कर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव का टिकट मिलने के बाद ताहिर हुसैन सिद्दीकी के समर्थकों में मायूसी छा गई थी। उनके समर्थक ताहिर को टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। टिकट न मिलने पर सैकड़ों समर्थकों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया। सभी में सपा के खिलाफ गुस्सा था। इस दौरान फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, तालग्राम के पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव, तालग्राम के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, इंद्र कुमार गुप्ता, उमर फारूक की, आसिफ जमाल सिद्दीकी, अयूब सिद्दीकी सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक को कई सपा नेताओं का मिला साथ
छिबरामऊ। ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने यूं ही बगावती तेवर नहीं अपनाए। दरअसल उन्हें कई सपा नेताओं का साथ मिल चुका है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने ही अपने दम पर चुनाव लड़ने की सलाह दी है। इससे सपा उम्मीदवार अरविंद प्रताप सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ विधानसभा सीट से सपा का टिकट पाने के लिए 13 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन टिकट की मुख्य लड़ाई पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव और ताहिर हुसैन के बीच ही थी। अब टिकट न मिलने पर इनके सामने बसपा, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी अथवा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर ही चुनाव मैदान में उतरने का विकल्प है। ताहिर को तालग्राम के पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव का भी समर्थन मिल गया है। दिनेश यादव ने ताहिर को तन, मन और धन से चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया है। दिनेश यादव की भाभी कुसुमा यादव तालग्राम की चेयरमैन व पत्नी मिथलेश यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। इस नए समीकरण से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र का चुनावी गणित बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। (संवाद)

दो बार बसपा के प्रत्याशी रह चुके हैं ताहिर
ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने वर्ष 2007 में कमालगंज विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को हराकर चुनाव जीता था। इसके बाद वर्ष 2012 और 2017 में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े। इसके बाद 11 जनवरी 2018 को सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed