फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

विधानसभा चुनाव में खर्च किया जाना था कन्नौज से निकला धन

Fri, 31 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
कन्नौज के हसेरन में जनसभा को संबोधित करते कानून मंत्री व मुख्य अतिथि बृजेश पाठक। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन (कन्नौज)। कन्नौज में व्यापारी पीयूष जैन से घर से जो धन निकला वह समाजवादी पार्टी का था। इस धन को विधानसभा चुनाव में खर्च किए जाने की तैयारी चल रही थी। सपा सरकार में गुंडाराज व माफियाराज कायम था, लेकिन भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में गुरुवार को हुई जनसभा में यह बात प्रदेश महामंत्री व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोई जाति नहीं है, संत की कोई जाति नहीं होती है। समाजवादी पार्टी के लोग उन्हें भी जाति से जोड़ रहे हैं। मुख्य अतिथि व कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जिताई थीं, लेकिन इस बार 52 की 52 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने बताया कि यह जनविश्वास यात्रा झांसी से शुरू होकर 53 विधानसभा से होती हुई दो दिन तक कानपुर में रहते हुए समाप्त होगी। डबल इंजन की सरकार में विकास दोगुनी रफ्तार से चल रही है।
विज्ञापन

विधायक कैलाश राजपूत ने बताया कि बाबू कल्याण सिंह के सपनों को साकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है। चित्रकूट सांसद आरके पटेल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान यात्रा प्रभारी बाबूराम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, जिला प्रभारी मुखलाल पाल, शैलेंद्र राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed