फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Policemen beat up toll plaza workers, video goes viral

Kannauj News: पुलिस कर्मियों ने टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 04 Apr 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Policemen beat up toll plaza workers, video goes viral
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना के निकवा टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मियों ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

सिपाही ने टोल प्लाजा कर्मियों को मारापीटा और जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस कर्मियों की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल मैनेजर ने मामले को विभागीय आला अफसरों को अवगत कराया और पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तहरीर दी है।

टोल प्लाजा 172 के मैनेजर प्रवीण सिंह ने बताया कि उसके टोल प्लाजा पर तैनात टीसी कुमार अमन, शिवम, सुधीर सिंह बुधवार रात ड्यूटी शिफ्ट बदलकर कैश लेकर 12 बजकर 10 मिनट के करीब उनके ऑफिस आ रहे थे। तालग्राम थाना के चीता मोबाइल के सिपाही ने उन्हें रोका। उसके साथ एक दरोगा और एक सादी वर्दी में सिपाही भी था। टोल कर्मियों से पूछताछ करने लगे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी। मारपीट होते देख वहां कई कर्मचारी दौड़े, लेकिन पुलिस कर्मी चीता मोबाइल को देखकर भाग गए। टोल मैनेजर ने एसपी अमित कुमार आनंद से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। सीओ सदर कमलेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। कार्यवाहक थाना प्रभारी राम मनोहर द्विवेदी ने बताया कि टोलकर्मियों की सीओ से वार्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल कर्मियों से मारपीट करने वाले सिपाही पर कार्रवाई न करके पुलिस विभाग बचाने का प्रयास कर रहा है। टोल प्लाजा मैनेजर पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राम मनोज द्विवेदी ने बताया कि सिपाही की ड्यूटी अयोध्या लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed