फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police will arrive in 15 minutes

अब 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Tue, 12 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 12 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police will arrive in 15 minutes
पौधा रोपते मुख्यमंत्री अ‌खिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी अभियान के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिपरिया में पीपल का पौध लगाकर अभियान की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि अक्तूबर माह से पीड़ित के बुलावे पर 15 मिनट के अंदर पुलिस उसके पास पहुंचेगी। उन्होंने भाजपा, बसपा पर निशाना साधा और सभी को विकास के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी।  सीएम अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास कार्यों के दम पर पार्टी दोबारा सत्ता हासिल करेगी।
विज्ञापन


निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के पूरा होने पर विकास के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पांच करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की पूर्ति के बाद नया कीर्तमान बनेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षित होगा। बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सरकार में जो हाथी खड़े किए गए थे वह बैठ नहीं पाए और जो बैठे वह खड़े नहीं हो सके हैं। भाजपा में होशियार लोग हैं। वे केवल बांटने का राजनीति करते हैं।
विज्ञापन


अब तक कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने दूसरे दलों को विकास के मुद्दे पर बहस करने की भी चुनौती दे डाली। इस मौके पर वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल, विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed