फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police were watching footage of theft, video of attempted rape turned out

Kannauj News: चोरी के पुलिस देख रही थी फुटेज, निकला दुष्कर्म के प्रयास का वीडियो

Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police were watching footage of theft, video of attempted rape turned out
कन्नौज। सीमेंट, मौरंग की दुकान में हो रही लगातार चोरी के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही थी। तभी फुटेज में दुकान के अंदर मजदूर की घिनौनी करतूत सामने आई। वह दुकान के अंदर ही एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करता दिखा। वीडियो में यह नजारा देखकर दुकानदार के साथ ही पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी मजदूर की तलाश में जुटी है। पीड़ित बच्ची की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


मामला ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव स्थित गिट्टी, मौरंग और सरिया की दुकान से अक्सर चोरी हो रही थी। चोरी की वारदात पता लगाने के लिए दुकानदार ने गोदाम से लेकर दुकान तक में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिए। सीसीटीवी लगने के बाद भी चोरियों का सिलसिला नहीं थमा। दुकान से 1.20 लाख रुपये चोरी हो गए। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और दुकान पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू की। दुकान में काम करने वाला एक मजदूर रुपये निकालते ही दिखाई दे रहा था। पुलिस ने और पुरानी फुटेज देखी तो वह दंग रह गई। फुटेज में वहां का दूसरा मजदूर दुकान के अंदर ही एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। बच्ची कौन है, इस बारे में दुकानदार को भी जानकारी नहीं है। अब पुलिस चोरी के साथ ही दोनों मामलों में कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले की कोई तहरीर नहीं आई है। कोई भी इसकी शिकायत करने सामने नहीं आया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीसीटीवी फुटेज का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अब आरोपी मजदूर की तलाश में लगी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस बच्ची के साथ यह घटना हुई है, वह कहां की है। दुकान तक कैसे पहुंची। दुकान में काम करने वाले मजदूर के पकड़ में आने के बाद ही पूरी बात सामने आ सकेगी।





-----------------------------------------------------------------------

फोटो :28: सीसीटीवी फुटेज में रुपये चोरी करते हुए दिखा मजदूर। स्रोत: वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट
चोरी के आरोप में पुलिस ने एक मजदूर को पकड़ा

तिर्वा। ठठिया के जिस गांव की दुकान में यह मामला सामने आया है। वहां अलग-अलग फुटेज में दो मजदूर दिख रहे हैं। एक मजदूर चोरी करता हुआ दिखा तो पुलिस उसे पकड़ लाई। दुकानदार का आरोप है कि उसे बाद में छोड़ दिया गया जबकि जो दूसरा युवक दुष्कर्म करते हुए दिखा है, उसकी तलाश की बात कही जा रही है।
दरअसल ठठिया थाना क्षेत्र के अलीपुर अहाना गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम ने 14 दिन पहले सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में ही उसकी गिट्टी, मौरंग व सरिया की दुकान है। कैमरे लगवाने के बाद 12 फरवरी को दुकान से 1.20 लाख रुपये की चोरी हो गई। जिसकी दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की। इसी दौरान किसी ने सीसीटीवी डीवीआर का रिमोट कंट्रोल गायब कर दिया। दुकानदार ने काम करने वाले मजदूर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी किशोर से कड़ाई से पूछताछ कर गायब रिमोट कंट्रोल के बारे में बताया। रिमोट कंट्रोल मिलते ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज में आरोपी किशोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर तीन दिन बाद छोड़ दिया। दुकानदार का आरोप है कि पुलिस ने गालीगलौज कर अभद्रता की है। थाना प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया आरोपी को पकड़ने या छोड़ने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed