फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   police,SDM,demand,advocate,bar

अधिवक्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
police,SDM,demand,advocate,bar
कन्नौज। तिर्वा एसडीएम गरिमा सिंह और अधिवक्ताओं के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिर्वा तहसील के बाद अब विरोध- प्रदर्शन डीएम की चौखट तक पहुंच गया है। कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधिवक्ताओं के कलक्ट्रेट आते ही पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पहले पुलिस कर्मियों को परिसर में तैनात किया गया। जब अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही तो पीएसी को भी तैैनात किया गया। करीब दो घंटे तक परिसर छावनी बना रहा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की मांग है कि एसडीएम का स्थानांतरण किया जाए। बार एसोसिएशन तिर्वा की ओर से डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन दिया गया। बताया कि एसडीएम गरिमा सिंह ने 22 अगस्त को अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह से अभद्रता की थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई न हुई, तो सभी तहसीलों में विरोध-प्रदर्शन शुरू होगा। इस दौरान अधिवक्ता परमानंद तिवारी, देवेंद्र भदौरिया, कमलेश पाल, सुरेश सिंह, अतुल शर्मा, सुशील कुमार, मूनेश राठौर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
छावनी बना कलेक्ट्रेट परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed