{"_id":"6362b624b54c536ffc2166a1","slug":"police-report-injured-room-friend-kannauj-news-knp726223234","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन में युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेनदेन में युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
सौरिख। आलू बिक्री के लेनदेन को लेकर युवक ने मित्र को बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस के साथ पहुंचकर पति को छुड़वाया।
जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के वहोरना गांव की निवासी पप्पी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मायके मढ़ी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का उसके घर पर आना जाना था। पति के माध्यम से युवक ने आलू की बिक्री की थी। रुपये के लेनदेन में 28 अक्तूबर को घर से पति विनोद कुमार को साथ ले गया। महिला का आरोप है कि धर्मेंद्र ने विनोद को कमरे में बंद कर लिया। 29 अक्तूबर को जब उसे जानकारी हुई, तो पुलिस के साथ विनोद को धर्मेंद्र के चंगुल से मुक्त कराया। इस संबंध में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।
--------
खेत में छोडे़ मवेशीे, विरोध पर किसान को पीटा
हसेरन। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के नगला भारा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात खेतों पर पानी लगाने गए थे। तभी पड़ोसी गांव फूलनपुर के लोगों ने घूम रहे मवेशियों को उसके खेत में छोड़ दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में उसके गंभीर चोटें आई। शिकायत लेकर थाने पहुंचे राजकुमार को पुलिस ने सीएचसी भिजवा दिया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद