{"_id":"5c87fa05bdec2213f41345c2","slug":"police-raid-destroyed-200-liters-of-combustion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापा मारा, 200 लीटर लहन नष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छापा मारा, 200 लीटर लहन नष्ट किया
Tue, 12 Mar 2019 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
kannauj
kannauj
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
लहन नष्ट करती पुलिस टीम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। पुलिस ने गांव निकवा गिहार बस्ती में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। 200 लीटर लहन व शराब बनाने की भट्टी को नष्ट किया गया। पुलिस ने15 लीटर शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
एसएसआई सोबरन सिंह, गौरव, स्वदेश की टीम ने महिला सिपाहियों के साथ मंगलवार सुबह निकवा गिहार बस्ती में छापा मारा। छापे की भनक पर कच्ची शराब बनाने वाले घरों से फरार हो गए। नाले व कूड़े के ढेर में दबाकर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बों में लहन मिला। पुलिस टीम ने लहन नष्ट कर दिया। सूजा भोंककर डिब्बे फोड़ डाले। गांव के महेश चंद्र को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। भट्टी व उपकरणों को तोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है। चुनाव के तहत अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन