फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   police post in-charge arrested for taking bribe in kannauj, four suspended including police officer after video of counting money went viral in sambhal

भ्रष्टाचार पर प्रहार : रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, रुपये गिनने का वीडियो वायरल होने पर दरोगा समेत चार निलंबित

Fri, 01 Apr 2022 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज/बहजोई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज/बहजोई (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 05:04 AM IST
सार

कन्नौज में दहेज उत्पीड़न केस में आरोपी महिला से ली 10 हजार की घूस। संभल में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई।

विज्ञापन
police post in-charge arrested for taking bribe in kannauj, four suspended including police officer after video of counting money went viral in sambhal
दरोगा राजीव सिंह चौहान...घेरे में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी महिला से 10 हजार की रिश्वत ले रहे कन्नौज जनपद में ठठिया थाने के खैरनगर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम को देखते ही चौकी इंचार्ज भागने लगा तो कर्मियों ने करीब 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीम उन्हें लेकर लखनऊ जेल के लिए रवाना हो गई। वहीं, संभल जनपद में बहजोई कोतवाली के एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


इटावा के भरथना थानाक्षेत्र के गांव बहरापुर निवासी मनीष कुमार की ठठिया थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में रहने वाली नीलम से 2015 में शादी हुई थी। नीलम ने इसी साल 21 जनवरी को पति मनीष, दिल्ली निवासी ननद सरिता सहित छह लोगों के खिलाफ ठठिया थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच खैरनगर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान कर रहे थे। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने सरिता से उसका और उसके पति का नाम निकालने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। पेशगी के तौर पर 10 हजार रुपये सरिता पहले दे चुकी थी। इस दौरान सरिता ने एंटी करप्शन की कानपुर टीम से चौकी प्रभारी की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को जब सरिता 10 हजार रुपये देने पहुंची तो वहां कानपुर और लखनऊ की एंटी करप्शन टीम के सदस्य पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बहजोई में तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दरोगा एक कक्ष में बैठकर रुपये गिनते हुए दिख रहा है। साथ में दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही भी हैं। एसपी चक्रेश मिश्र ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा मुरलीधर चौहान और हेड कांस्टेबल तेजसिंह व पिंटू तथा सिपाही प्रियांकुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी आलोक कुमार जायसवाल को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed