फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police lightened by the rumor of installing Maharana Pratap's statue

Kannauj News: लीड महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की अफवाह से पुलिस हलकान

Wed, 07 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 07 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police lightened by the rumor of installing Maharana Pratap's statue
छिबरामऊ। नगर के सौरिख तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की अफवाह से हड़कंप मच गया। इस अफवाह से पुलिस हलकान रही और सुबह से ही सौरिख तिराहे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर के सौरिख तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने की अफवाह बुधवार की सुबह उड़ गई। इससे पुलिस सकते में आ गई। आननफानन छिबरामऊ के अलावा गुरसहायगंज, विशुनगढ़ से फोर्स मंगाई गई और पीएसी को भी बुलाकर सौरिख तिराहे पर लगा दिया गया। सुबह से ही सौरिख तिराहा छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस कर्मियों की संख्या देख हर कोई यही जानना चाह रहा था कि आखिर माजरा क्या है। दोपहर में ही एसडीएम अशोक कुमार, सीओ दीपक दुबे भी सौरिख तिराहे पर पहुंच गए और कोतवाल अजय कुमार पाठक से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। दोपहर बाद भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी ट्रैक्टरों व कारों से सौरिख तिराहे पर पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-------------------
07सीएचबीपी57: जानकारी देता फल विक्रेता अदनान। संवाद
सौरिख तिराहे का मंजर याद कर कांप जाता है कलेजा
सौरिख तिराहे पर फल की ठेली लगाए मोहल्ला जेरकिला निवासी अदनान ने बताया कि वह पिछले आठ साल से सौरिख तिराहे पर ठेली लगाता है। बुधवार की सुबह यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचने लगी तो मन में दो साल पुराना वह दृश्य तैरने लगा। अब भी सौरिख तिराहे का मंजर याद कर उनका कलेजा कांप जाता है। वह चाहते हैं कि हर कोई राजी-खुशी से रहे और कभी संघर्ष की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
एकदूसरे से पूछ रहे थे माजरा
सौरिख तिराहे पर सुबह से ही लगी भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देख हर कोई एकदूसरे से यही पूछ रहा था कि आखिर माजरा क्या है। इसका जवाब नहीं था। सभी एकदूसरे को इंतजार करने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहे थे।

-----------------
भगवान बुद्ध की प्रतिमा हटाने पर हुआ था पथराव
26 अगस्त 2021 को सौरिख तिराहे पर लगाई गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा को हटाने गई पुलिस फोर्स पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इस पथराव में तत्कालीन कोतवाल विनोद मिश्रा समेत कई पुलिस कर्मी व आम लोग घायल हुए थे। इसके बाद यहां पर पड़ोसी जनपदों का फोर्स मंगाया गया और रात दो बजे प्रतिमा को हटवाया गया था। इस दौरान जनपद के सभी आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed