फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   police, kannauj news, income, source

Kannauj News: चंदन तस्कर पनडुब्बी और बउआ माफिया घोषित

Tue, 28 Feb 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
police, kannauj news, income, source
कन्नौज। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों को माफिया सूची में शामिल किया जा रहा है। इस सूची में पुलिस ने शातिर बदमाश और चंदन तस्करी में शामिल पनडुब्बी और बउआ कुशवाहा को माफिया घोषित किया है। इनकी संपत्ति और आय के स्रोत की भी पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

प्रयागराज में विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह मुकेश पाल और उनके गनर की हत्या के बाद जिले की पुलिस भी अलर्ट हुई है। मंगलवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शेखाना निवासी शातिर बदमाश नदीम उर्फ पनडुब्बी और अलाउद्दीनपुर मकरंदनगर निवासी बदमाश सुजीत कुमार कुशवाहा उर्फ बउआ को माफिया घोषित किया है। नदीम के खिलाफ राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई प्रदेशों में 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई बार चंदन तस्करी में उसका नाम आ चुका है। राजस्थान में चंदन तस्करी का केस दर्ज है। सुजीत उर्फ बउआ पर कन्नौज और औतैया में 11 मुकदमा दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी किस जेल में हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। पुलिस दोनों बदमाशों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed