{"_id":"6424793ec8d820e02b0e211c","slug":"police-is-with-you-fearlessly-move-forward-girl-students-kannauj-news-c-12-1-151366-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिस हैं आपके साथ, निर्भय होकर आगे बढ़ें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिस हैं आपके साथ, निर्भय होकर आगे बढ़ें छात्राएं
Wed, 29 Mar 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। छात्राएं कमजोर न समझें, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनकर किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें। समाज में कहीं भी बालिकाओं के साथ किसी तरह की घटना, दुर्घटना या छींटाकशी हो तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को नगर के वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में लगाई गई पुलिस की पाठशाला में यह बात सीओ दीपक दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि बेटियां आगे बढ़े, कोई भी अराजकतत्व रास्ते में बाधक बनता है तो पुलिस आपके साथ खड़ी है। छात्राएं अपने साथ होने वाले किसी भी तरह के उत्पीड़न को न सहें, न छुपाएं, बल्कि शेयर करें। इससे उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके।
कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। सामाजिक परिवर्तन के लिए सभी का साथ आना जरूरी है। छात्राएं कभी खुद को अकेला न समझें, पुलिस हर कदम पर उनकी सुरक्षा के लिए साथ खड़ी है। एसआई रजनी बाला व कांस्टेबल प्रिया पंवार ने छात्राओं को बेझिझक होकर अपनी बात बताने की नसीहत देते हुए उनको गुड व बेड टच के बारे में समझाया। इसके अलावा डायल 112, 1090, 181, 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला ने कहा कि पाठशाला में पुलिस ने जो जानकारियां दी हैं, वह निश्चित ही छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण व उपयोगी साबित होंगी और संकट के समय में उनकी मदद करेंगी। इस दौरान रोहित चौहान, सुरभि गोस्वामी, अंशिका गुप्ता, ऋचा यादव, अर्चना सिंह, दीक्षा शाक्य, रुबी खान, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
29सीएचबीपी53: तनु सिंह।
उत्पीड़न नहीं सहेंगे
हाईस्कूल की छात्रा तनु सिंह का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला के माध्यम से आज हमें सरकार की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। यहां मिली जानकारी को अपने परिवार के लोगों को बताकर उन्हें भी जागरूक किया जाएगा। उत्पीड़न और ज्यादती नहीं सही जाएगी।
-- -- --
29सीएचबीपी54: इलमा।
संकट में काम आएगी पुलिस की जानकारी
हाईस्कूल की छात्रा ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। इसके जरिए न सिर्फ सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी बल्कि अधिकारियों की ओर से छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास को भी जागृत किया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से अच्छी जानकारी मिली है, जिसे अपनी सहेलियों को भी बताएंगे और महिला सुरक्षा के लिए बताई गई जानकारी को नोट कर लिया है, संकट की स्थिति में ऐसी जानकारी काम आएगी।
-- -- -- -- -- --
29सीएचबीपी55: सौम्या।
पाठशाला में पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की मिली जानकारी
हाईस्कूल की छात्रा सौम्या का कहना है कि पुलिस की पाठशाला के जरिए पता चला कि कहीं पर भी छींटाकशी या उत्पीड़न जैसी वारदात हो तो पुलिस के डायल 112 नंबर और महिला सुरक्षा के लिए 1090, 181, 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सूचना दी जा सकती है। ऐसा करने पर पुलिस की मदद मिलेगी, यह जानकार अच्छा लगा। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपनी डायरी में नोट कर लिया है, जिसे घर पर अपनी बहन व परिवार के सदस्यों को बताएंगे।
-- -- -- -- -- -- -
29सीएचबीपी56: रिया यादव।
परिजनों से साझा करेंगे पुलिस पाठशाला में मिलीं जानकारियां
हाईस्कूल की छात्रा रिया यादव का कहना है कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के जरिए पुलिस अधिकारियों ने उनके अंदर आत्मविश्वास और आत्मबल पैदा करने का काम किया है। हम अपनी सुरक्षा और अधिकार सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को परिजनों से साझा करेंगे। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए, जिससे समाज में महिला उत्पीड़न और अपराध पर अंकुश लग सके।