फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police is preparing horoscope of criminals

Kannauj News: अपराधियों की कुंडली तैयारी कर रही पुलिस

Sun, 28 May 2023 09:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Police is preparing horoscope of criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालग्राम। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता में शातिर अपराधी हैं। उन्हें चिह्नित करके हिस्ट्रीशीट खोल रही है। जिससे उनकी निगरानी की जा सके और अपराध करने पर कार्रवाई की जा सके।

10 माह में पुलिस ने सात अपराधियों की कुंडली तैयार करके हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है। तालग्राम क्षेत्र में भोजापुर में मां बेटी की हत्या, रसूलाबाद मंदिर में गोकशी कर मांस फेकना, नरुइया में पूर्व प्रधान की हत्या, सात साल की बालिका का अपहरण हत्या सहित अन्य अपराध हैं। अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण हो सके, इसके लिए पुलिस अपराधियों की दो श्रेणी तैयार कर रही है। पहले श्रेणी के अपराधी, जो अभ्यस्त हैं और जिन पर कई मुकदमे हैं उनकी कुंडली तैयारी करके हिस्ट्रीशीट खोल रही है। इनपर कार्रवाई पूरी होने के बाद दूसरे श्रेणी के अपराधियों पर कार्रवाई शुरू होगी। एक ही प्रकार के दो से तीन मुकदमे दर्ज होंगे। पहले श्रेणी वाले सात अपराधियों की 10 माह में हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है। अब इनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जिससे यह लोग अपराध न कर सके। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। उन पर हमेशा पुलिस की नजर रहेगी। अपराध करने वालों पर पहले गुंडा एक्ट, फिर गैंगस्टर, शातिर अपराधियों पर रासुका की भी कार्रवाई की जाती है। शातिर अपराधियों की अब पुलिस टीम इनकी कुंडली तैयार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed