फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police force was deployed in Sarai Gujarmal, there were banners of houses for sale.

सराय गूजरमल में तैनात किया गया पुलिस बल, यहां मकान बिकाऊ के बैनर लगे थे

Mon, 27 Sep 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police force was deployed in Sarai Gujarmal, there were banners of houses for sale.
गांव के लोगों से जानकारी लेते एसडीएम देवेश गुप्त, सीओ शिवकुमार थापा व बीडीओ मनोज चतुर्वेदी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। प्रधान की दबंगई से परेशान सराय गूजरमल गांव के 21 लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। इस जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोमवार को एसडीएम, सीओ और बीडीओ ने गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता की। समझा बुझाकर मकानों के बाहर लगे पोस्टर हटवाए। इसके बाद सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम देवेश गुप्त, सीओ शिवकुमार थापा और बीडीओ मनोज चतुर्वेदी ने गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता की। अफसरों ने किसी भी शिकायत के लिए लोगों को अपने मोबाइल नंबर दिए। अफसरों ने आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के लिए वह कभी भी सीधे संपर्क कर सकते हैं। गांव के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर एसडीएम ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही फरार चल रहे आरोपी प्रधान अंकित उर्फ रवी कोरी और उसके भाई दीपक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने घरों के बाहर लगे मकान बिकाऊ के पोस्टर हटा दिए।
विज्ञापन

गांव के नरेश चंद्र ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराए जाने के लिए डीएम से शिकायत की थी। 21 सितंबर को डीएम के निर्देश पर गांव में जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत यशकरन सिंह व पंचायत सचिव अनुराधा के सामने ही प्रधान अंकित उर्फ रवी कोरी ने अपने भाई दीपक व रवींद्र के साथ मिलकर नरेश चंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान व उसके दोनों भाइयों पर मामला पंजीकृत कर रवींद्र को जेल भेज दिया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के समर्थन में भी उतरे लोग
सराय गूजरमल के कुछ लोगों ने प्रधान का समर्थन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इन्होंने बताया कि प्रधान अंकित उर्फ रवी कोरी ने दोबारा चुनाव जीता है। हारे हुए प्रत्याशी सत्यराम यादव, योगेश यादव और नरेश बाथम आए दिन झूठी शिकायतें करते हैं। चुनाव की रंजिश के चलते निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। पिछले दिनों हुए विवाद का प्रधान अंकित कोरी से कोई लेनादेना नहीं है। गांव के नीरज प्रकाश, विशुनदयाल, मुकेश, आकाश कमल, रामपाल, कौशल, शिवम, प्रीती, सावित्री, श्यामलाल, अभिनय, रामवीर, भागवती, संजीव कुमार, सचिन कुमार, दिलीप सिंह, विशाल कमल, अभिषेक कुमार आदि ने बताया कि गांव के कुछ लोग सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधक बने हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
परिवार कलक्ट्रेट में धरने पर बैठा, प्रधान और उसके परिवार पर कार्रवाई की मांग
कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली इलाके के गांव सराय गूजरमल के एक परिवार ने प्रधान और उसके परिवार के उत्पीड़न के खिलाफ गांव छोड़ दिया है। सोमवार को पूरा परिवार कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां धरने पर बैठ गया। प्रधान और उसके परिवार पर कार्रवाई की मांग की।

कलक्ट्रेट में धरना दे रहे सोनू , शैलेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, गुंजन, डिंपल, रीना, रामवेटी और विनीता ने बताया कि प्रधान ने गांव के विकास में धांधली की थी। इसकी शिकायत अधिकारियों से कर देने से प्रधान और परिजन नाराज हो गए। सराय गूजरमल के ग्राम प्रधान रवि कोरी व उसके परिवार ने 22 सितंबर को पीड़ित परिवार के वृद्घ की पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। छिबरामऊ के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। तब से हालत खराब है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रधान और उनके परिजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वह लगातार जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। इसी खौफ के चलते पूरा परिवार घर छोड़ कर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। छिबरामऊ में न तो उनकी बात एसडीएम ने उनकी सुनी, न ही सीओ व कोतवाली पुलिस ने। इससे अब पूरा परिवार जिलाधिकारी की चौखट पर आया है। यहां भी न्याय न मिला तो वह आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed