{"_id":"dc3a469d2270dd6b1d97d4c07a6adfdb","slug":"police-examining-banks-encroaching-htwaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बैंकें खंगाल हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बैंकें खंगाल हटवाया अतिक्रमण
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर नगर में अभियान चलाकर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाया। वहीं बैंकों का निरीक्षण कर लोगों की तलाशी ली और शाखा
प्रबंधक से पूछताछ की।
पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि दो दिन पहले पुलिस ने सीओ वीपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। सोमवार को एक बार फिर कोतवाल आरपी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल के साथ नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई।
साथ चल रहे पुलिस अधिकारियों ने फुटपाथ घेरे दुकानदारों और ठेलिया वालों को फुटपाथ खाली करने की कड़ी हिदायत दी। पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए कुछ लोगों ने तो अपना सामान समेट लिया, पर पुलिस के आगे बढ़ते ही एक बार फिर सामान सजा लिया। अतिक्रमणकारियों को पुलिस का कोई भय नहीं है।
नगर में अतिक्रमण की हालत यह है कि फुटपाथ बिल्कुल गायब हैं, जिससे पल-पल पर नगर के मुख्य मार्ग पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। अतिक्रमण के साथ पुलिस ने बैंकों को भी खंगाला। पुलिस ने बैंक के बाहर खड़ी बाइकों को भी चेक किया। बैंक के अंदर लोगों की तलाशी ली।
कोतवाल आरपी पांडेय ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के शाखा प्रबंधक से बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनकी बैंक बहुत जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट होने को है। इस कारण यह कार्य रुका है। फिलहाल बैंक के अंदर चार कैमरे लगे हुए हैं।
पुलिस के इस अभियान से पूरे दिन नगर में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने कई अतिक्रमणकारियों का धारा 34 के तहत चालान भी काटे।