{"_id":"66fc532b637265a04200f744","slug":"police-caught-a-dacoit-carrying-a-reward-of-rs-25-thousand-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119309-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 25 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 25 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
तिर्वा/कन्नौज। डकैती में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी डकैत को ठठिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डकैत तिर्वा क्षेत्र के गांव बलनपुर का रहने वाला है, जो इस समय जनपद हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के ओमपुरी में रह रहा था। वह चुपचाप अपने गांव आया था, तभी पुलिस ने दबोच लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ठठिया क्षेत्र के ग्राम फतुआपुर और बस्ता के दो घरों में तीन सितंबर की रात बदमाशों ने डकैती डाली थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने नौ दिन बाद 12 सितंबर को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा कर दिया था। इसके बाद 15 सितंबर को पुलिस ने डकैती में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। डकैती में शामिल हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के ओमपुरी नानागंज झाला निवासी विनीश फरार चल रहा था, उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
ठठिया थाना प्रभारी अरुण चौधरी की टीम ने विनीश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस 21,540 रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनीश शातिर बदमाश है और वह घरों की रेकी करके अपने साथियों को जानकारी देता है। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य रात में वारदात को अंजाम देते हैं। फतुआंपुर व बस्ता में विनीश ने ही अन्य डकैतों के साथ दो घरों में डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 25 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।