फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police arrested three vicious rogues

पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

Tue, 01 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three vicious rogues

जिले में बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े लूटपाट करने

विज्ञापन
वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि तीन बदमाश अभी भी फरार चल रहे हैं। एसपी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। सोमवार को खुलासा करते हुए एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि छिबरामऊ कोतवाल सीएल वर्मा, दरोगा नवीन कुमार, अनोखेपुरी पुलिस टीम के साथ कैरदा रोड मुंसिफी रोड के पास चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव व सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां भी चेकिंग स्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान एक बाइक आती दिखाई दी। पास आने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। भागने के प्रयास में बाइक फिसलने से तीनों बदमाश गिर पड़े।

इस पर पुलिस टीम ने चारों तरफ घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम राजबहादुर निवासी नगला कैल जनपद मैनपुरी, चंदन व नेत्रपाल निवासीगण शादीपुरवा थाना चौबिया जिला इटावा बताया। इनके कब्जे से लाल रंग की एक अपाचे बाइक भी बरामद की गई है।

एसपी के अनुसार तलाशी के दौरान राज बहादुर व चंदन के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचा मिला है। इसके अलावा जेब से 14 हजार 500 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उसके तीन अन्य साथी देशराज पुत्र श्याम सुंदर, तिलक सिंह पुत्र सुघर सिंह निवासीगण शादीपुरवा थाना चौबिया जिला इटावा के अलावा भूरा पुत्र रामनिवासी निवासी रजपुरवा थाना नया गांव जिला एटा भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

एसपी ने बताया कि यह आधा दर्जन बदमाश दो बाइक पर सवार होकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। बैंकों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमते हैं और मौका मिलते ही पुरुष व महिलाओं के झोला व पर्स आदि छीनकर भाग जाते हैं। बताया कि इन बदमाशों ने 10 दिन के अंदर सौरिख क्षेत्र में लूटपाट की चार घटनाओं को अंजाम दिया है।

17 फरवरी को बैंक से पैसे ले जाते समय 38 हजार रुपये लूटकर आपस में बांट लिए थे। फरार चल रहे देशराज के पास भी लूटी गई अन्य रकम रखी है, जिसका बंटवारा नहीं हुआ है। इन आरोपियों ने बेवर, मैनपुरी, छिबरामऊ, सौरिख, तिर्वा सहित आसपास जनपदों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed