फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police arrested the third accused in Muskan murder case.

Kannauj News: मुस्कान हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 23 Dec 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the third accused in Muskan murder case.
छिबरामऊ। महिला की हत्या कर कार से शव लाकर नेशनल हाइवे के निगोह मोड़ पर जलाने वाले हत्यारोपियों को शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया था। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पूर्वी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस के साथ पूर्वी बाईपास पर पापा होटल, बिजली घर के पास संदिग्ध हालत में एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सनी उर्फ यासीन निवासी राजपूताना मोहल्ला, थाना दक्षिण फिरोजाबाद बताया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुस्कान उर्फ जन्नत हत्याकांड का आरोपी है। बता दें कि आगरा अलीगढ़ हाइवे अंडरपास से 15 मीटर की दूरी पर निगोह मोड़ पर खाई में 17 दिसंबर को एक महिला का शव मिला था। इस दौरान एक कार संदिग्ध हालत में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में घटनास्थल के आसपास चक्कर लगाते हुए दिखाई दी थी। पुलिस कार की जांच पड़ताल करते हुए कानपुर तक पहुंची और हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जली हुई महिला कानपुर नगर के अनवरगंज के कुलीबाजार की मुस्कान उर्फ जन्नत (36) साल का होने की शिनाख्त हुई थी। पुलिस की पड़ताल में हत्यारोपी के रूप में कानपुर के ही एहतिशाम व अरसलान की नाम मुख्य भूमिका में प्रकाश में आया था। जबकि सनी ने इन दोनों की सहायता की थी। पुलिस ने 19 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के लछीराम नगला गांव के पास एहतशाम व अरसलान को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर सनी मौके से भाग गया था। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एहतशाम घायल हुआ था।
विज्ञापन


कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मुस्कान उर्फ जन्नत हत्याकांड में शामिल सनी हत्यारोपी अरसलान का पारिवारिक भाई है। वह कानपुर में रहकर चूड़ी बेंचने का काम करता है। हत्या के बाद सनी ने जन्नत उर्फ मुस्कान के शव को कार में लदवाया था। 19 दिसंबर को वह मुख्य हत्यारोपियों के साथ छिबरामऊ में पुलिस की कार्रवाई को भांपने के लिए आया था। तभी पुलिस ने मुठभेड़ में एहतशाम व अरसलान को दबोच लिया था, लेकिन सनी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed