{"_id":"5e3f00748ebc3ee5f668d8fb","slug":"police-arrested-kannauj-news-knp543404316","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फर्जी कागज से कर्ज लेने वाले दो और आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फर्जी कागज से कर्ज लेने वाले दो और आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
तिर्वा। पुलिस ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में फर्जी कागज लगाकर करोड़ों रुपये का घपला करने के मामले में दो और आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अभी तक साल लोगों को धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज चुकी है। वहीं पूर्व बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्जदारों की तलाश है।
कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा गांव स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में पूर्व शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार शर्मा तैनात थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में 2016 से 2018 तक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 42 लोगों के नाम पर कूट रचित व फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। इसमें 1.46 करोड़ का घपला किया। वर्तमान शाखा प्रबंधक बादाम सिंह ने पूर्व मैनेजर समेत 42 कर्जदारों के नाम मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूर्व मैनेजर समेत कर्जदारों की तलाश में छापामारी की। बैंक से पुलिस ने कर्जदारों के नाम, पता व अभिलेख निकलवाकर पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। पुलिस 27 दिसंबर को पांच कर्जदारों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। बाकी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पैथाना गांव निवासी रावेंद्र कुमार व बसावनपुर्वा गांव निवासी मंजू को अन्नपूर्णा मंदिर के समीप से पकड़ लिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि पूर्व मैनेजर समेत सभी कर्जदारों को पकड़कर भेज भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है।