फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pol se takaraee baik, yuvak kee maut, saathee ghaayal

पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 23 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
pol se takaraee baik, yuvak kee maut, saathee ghaayal
धर्मवीर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी (कन्नौज)। तिर्वा से बाजार कर गांव लौट रहे युवक की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। तिर्वा मेडिकल कालेज से कानपुर ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। यह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बिराहिमपुर निवासी धर्मवीर (25) पुत्र संतोष गांव के दिलीप उर्फ वकील (20) के साथ बाइक से तिर्वा बाजार गए थे। लौटते समय खरगपुर की दूध डेयरी के पास बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। धर्मवीर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर ले जाने लगे। रास्ते में चौबेपुर के पास धर्मवीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

धर्मवीर की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। धर्मवीर की पांच साल पहले शादी हुई थी। पत्नी जूली समेत अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। धर्मवीर के कोई संतान नहीं थी। परिवार में मां व पिता के अलावा दो भाई और एक बहन है। वहीं घायल दिलीप की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed