फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pojitiv riport dekhate hee jila aspataal se bhaage do sankramit

पॉजिटिव रिपोर्ट देखते ही जिला अस्पताल से भागे दो संक्रमित

Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
pojitiv riport dekhate hee jila aspataal se bhaage do sankramit
कन्नौज। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट देखकर जिला अस्पताल से दो युवक भाग निकले। स्वास्थ्य टीमों ने पुलिस के साथ दोनों संक्रमितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं जिले में बुधवार को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

अब जिले में संक्रमिताें की संख्या 2983 हो गई है। इलाज के बाद 2864 लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय 79 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बुधवार को आठ मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। वहीं रेलवे कालोनी निवासी 28 वर्षीय युवक और सदर कोतवाली के मियागंज में रहने वाला 30 वर्षीय युवक जिला अस्पताल में कोरोना की जांच करने पहुंचे थे। दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

पॉजिटिव रिपोर्ट देखते ही दोनों युवक जिला अस्पताल से भाग निकले। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीमों और पुलिस ने संक्रमितों की तलाश शुरू की है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मंगलवार को 11 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed