{"_id":"68ebf89bb83ee7c72809ead4","slug":"poets-gathering-organized-in-swadeshi-mela-kannauj-news-c-214-1-knj1008-138636-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्वदेशी मेला में सजी कवियों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्वदेशी मेला में सजी कवियों की महफिल
विज्ञापन
कन्नौज। बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी मेला में रविवार को कवियों की महफिल सजी। कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर रोमांचित कर दिया। तालियाें की गड़गड़ाहट से पंडाल गुंजायमान होता रहा।
केके इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे स्वदेशी मेला में पधारे कवियों ने रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक सरोकार एवं हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियां दीं। यहां मौजूद लोगों ने कवि सम्मेलन में प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। इस दौरान पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। मेले में हस्तशिल्प, हैंडलूम, इत्र एवं सुगंध उत्पाद, खाद्य सामग्री, गृह सज्जा वस्तुएं, आयुर्वेदिक उत्पाद सहित अनेक स्वदेशी वस्तुओं के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इससे स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
मेले में प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं जन जागरण आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच प्राप्त हो रहा है। साथ ही जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिल रही है। इस दौरान उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह, कवि साहिल कन्नौजी, आदित्य मिश्रा, अनिल मनीषी, शशांक त्रिपाठी, डाॅ. सस्मित दुबे, अरविंद बाजपेई, कुमार विवेक आदि मौजूद रहे।