Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctors did not arrive at the OPD by 10:30 AM.

ओपीडी में 10:30 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर

Thu, 19 Nov 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not arrive at the OPD by 10:30 AM.
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक ओपीडी में चिकित्सक के नहीं पहुंचने से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी रही और बाहर मरीज पर्चा हाथ में लेकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन


कक्ष के बाहर कई मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। इनमें आसपास के गांवों से आए मरीज भी शामिल थे। मरीजों का कहना था कि वे सुबह से अस्पताल पहुंचकर पर्चा बनवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पा रहा है। मरीज रामेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह नौ बजे पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठे हैं। डेढ़ घंटे बीतने के बाद भी चिकित्सक कक्ष में नहीं पहुंचे। पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं महिला मरीज रागिनी ने बताया कि वह दर्द से परेशान हैं और काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। गौरतलब है कि अस्पताल में ओपीडी का निर्धारित समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। ऐसे में ओपीडी शुरू होने के ढाई घंटे बाद तक चिकित्सक की कुर्सी खाली रहना अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। मामले में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। सीएमओ से वार्ता कर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि चिकित्सक की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed