{"_id":"582760244f1c1b8553b3c093","slug":"pnb-atm-to-give-up-all-the-deceitfulness","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी छोड़ सभी एटीएम दे गए दगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी छोड़ सभी एटीएम दे गए दगा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद दो दिन से बंद पड़े एटीएम शुक्रवार को खुल गए थे। शुक्रवार कुछ एटीएम ने पैसा दिया भी लेकिन शनिवार को सिर्फ पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम से ही लोग शाम तक पैसा निकालते रहे। शनिवार को बैंकों से 2000 रुपये के नोट भी मिले। शहर के सभी जगहों पर लगे एटीएम आउट ऑफ सर्विस रहे। पीएनबी के सिवा किसी भी एटीएम से राहत नहीं मिल सकी। इसके कारण लोग गुस्से में हैं। नए नोटों के लिए सुबह से ही एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग अपने दफ्तरों को छोड़ लाइनों में लगे दिख रहे हैं। आलम ये है कि कई जगह एटीएम का शटर बंद है फिर भी लोग लाइनों में खड़े रहे।
विज्ञापन
राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कई जगह एटीएम में जा जाकर चेक किया लेकिन कहीं से भी पैसा नहीं मिल रहा था। बताया कि इसके बाद उन्होंने बैंक में ही लाइन में लगना ठीक समझा। अधिकारियों की माने तो शहर के कई एटीएम बूथ में अभी नगद राशि नहीं डाली गई है और जिन मशीनों में नगदी रखी गई थी, उनमें सुबह से ही लोगों की कतारों के कारण कम समय में ही राशि समाप्त हो गई।
विज्ञापन
इससे अधिकारी सिर्फ अपना बचाव करते नजर आए। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने सुबह पांच बजे ही चेक किया उसी समय किसी भी एमटीम में पैसा नहीं था।
व्यापारी बताते हैं कि नगदी की बहुत कमी है, क्योंकि पुराने नोट किसी काम के नहीं रह गए हैं। सुबह से ही एटीएम बूथ पर भारी भीड़ देखी जा रही थी।