{"_id":"58a1eb304f1c1b5a33d84dfc","slug":"pm-being-received-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अगवानी की हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अगवानी की हो रही तैयारी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीआर्ईजी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी की सभा स्थल पर एयरफोर्स के दो हेलीकाप्टरों ने तीन बार ट्रायल के तौर पर लैंडिंग की। हेलीकाप्टर देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हैलीपैड पर उड़ी धूल को लेकर एयरफोर्स के अधिकारियों ने और अधिक पानी के छिड़काव के निर्देश दिए हैं। वहीं, देर शाम डीआईजी ने सभास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोतवाली के सामने मिलेट्री मैदान में 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली सभा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां पर बनाए गए तीन हैलीपैड में एक पर सोमवार को दो हेलीकाप्टरों ने तीन बार लैंडिंग की। पहली लैंडिंग करीब चार बजे जेपी-5311 हेलीकाप्टर ने की। जिसमें से उतरे एयरफोर्स के अधिकारी राहुल सिंह ने एसपीजी के अधिकारियों से वार्ता कर दो अन्य बन रहे हैलीपैड पर चर्चा की। इन हैलीपैडों के पास पेड़ आने पर उन्हें काटने के निर्देश दिए हैं। थोड़ी ही देर में हेलीकाप्टर चला गया और शाम पांच बजे दूसरी लैंडिंग जेडपी-5111 ने की। इसने दो बार हैलीपैड पर उतरकर उसकी मजबूती का आकलन किया। इससे पहले एसपी दिनेश कुमार पी, सीओ छिबरामऊ सोमेंद्र सिंह नेगी ने भी सभा स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
यहां पर दूर संचार विभाग की ओर से हाट लाइन की व्यवस्था की जा रही है। छिबरामऊ जेटीओ योगेश नारायण ने लाइन डालने की व्यवस्था देखी। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और कार्यक्रम की व्यवस्थापक आनंद राजपाल ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र तोमर सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेंगे। उधर, डीआईजी राजेश मोदक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपीजी के अधिकारियों ने डीआईजी से शिकायत की है कि हेलीकाप्टर की ट्रायल लैंडिंग के दौरान काफी लोग हैलीपैड के नजदीक तक पहुंच गए थे। इसकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भीड़ को हटाने के बजाय मोबाइल से हेलीकाप्टर की फोटो खींचने में लगे थे। जिस पर डीआईजी ने कहा कि इस मामले की जांच कर दोषी सिपाहियों को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन