{"_id":"5dadfdc28ebc3e93a45fe2d3","slug":"playing-ward-will-be-made-for-children-admitted-in-nrc-kannauj-news-knp5212300175","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए बनेगा प्लेइंग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए बनेगा प्लेइंग वार्ड
विज्ञापन
पोषण पुनर्वास केंद्र: यहीं बनेगा प्लेइंग वार्ड।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) वार्ड में भर्ती बच्चों के लिए प्लेइंग वार्ड तैयार कराया जा रहा है। दीवारों पर कार्टून व बच्चों को जागरूक करने वाली पेंटिंग कराई जाएंगी। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने सोमवार को निरीक्षण कर कर्मचारियों को काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने वाले बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। अधिकतर बच्चे बेड पर ही खिलौनों से मन बहला लेते हैं। एनआरसी वार्ड इंचार्ज ने सीएमएस को बच्चों के खेलने के लिए स्थान मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया था। कुछ माह पहले एनआरसी के पास संचालित एसएनसीयू (सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट)वार्ड महिला विंग के नए भवन में शिफ्ट हो गया। सीएमएस ने सोमवार को निरीक्षण कर यहां प्लेइंग वार्ड बनाने के निर्देश दिए।
सीएमएस ने बताया कि वार्ड की दीवारों पर बच्चों के अंदर जागरूकता पैदा करने वाले कार्टून की पेंटिंग कराई जाएंगी। दीवारों पर झूले व बच्चों के अंदर उत्सुकता पैदा कराने वाली चीजों की पेंटिंग होगी। बच्चों को फर्श पर फिसलने से बचाने के लिए कारपेट बिछेगी। बच्चों के खेलने के लिए खिलौने भी रखवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया जाता है। इन्हें बेहतर इलाज व खुराक के अलावा खेलने के पर्याप्त संसाधन मिलें तो यह जल्द ठीक होकर घर जा सकेंगे।