{"_id":"5898bbe34f1c1b8a52378b09","slug":"planter-tractors-trapped-in-the-death-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के प्लांटर में फंसकर मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के प्लांटर में फंसकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के वैसापुर पट्टी गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से चल रही आलू की खुदाई के दौरान एक आठ वर्षीय बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर गांव निवासी सर्वजीत उर्फ भगोले सक्सेना का आठ वर्षीय पुत्र कौशल प्राइमरी पाठशाला नजरापुर में कक्षा तीन का छात्र था। सुबह सात बजे के करीब वह अपने ताऊ लवकुश के साथ वैसापुर पट्टी गांव में आलू की खुदाई करने चला गया। गांव के प्रमोद कुमार तिवारी के खेत में आलू की खुदाई ट्रैक्टर में लगे प्लांटर के जरिए की जा रही थी। इसी दौरान कौशल का हाथ आलू बीनते समय प्लांटर में फंस गया। उसे फंसा देख खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया पर ट्रैक्टर चालक ने शोर पर कोई ध्यान नहीं दिया। बालक काफी दूर तक ट्रैक्टर में लगे प्लांटर के साथ घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास काफी लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
उधर, कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बालक के शव को कोतवाली लाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली में मौजूद परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर में डीजे लगाए था। डीजे के तेज संगीत के कारण चालक को शोर मचा रहे लोगों की आवाज सुनाई नहीं दी। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर गांव के राकेश का था। उधर, हादसे को लेकर दोनों पक्षों के मध्य कोतवाली में काफी देर तक समझौते की भी पहल चलती रही।