फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Plantation in the presence of police force due to protest

Kannauj News: विरोध के चलते पुलिस बल की मौजूदगी में पौधरोपण

Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Plantation in the presence of police force due to protest
गुरसहायगंज। चारागाह की भूमि पर ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को पौधारोपण कराया गया। अधिकारियों की निगरानी में आंवला, आम, अमरूद, जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत रसूलपुर के राजस्व अभिलेखों में चारागाह के रूप में दर्ज गाटा संख्या 65 को वृहद पौधरोपण अभियान के लिए चयनित किया गया था। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। शनिवार को पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदे जाने थे, लेकिन आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ अवैध कब्जाधारकों ने स्थल पर पानी भर दिया। बीडीओ उमाशंकर साहू, लेखपाल अनुराग दुबे और चौकी पुलिस के साथ जब मौके पर पहुंचे तो कथित कब्जाधारकों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रशासन का आरोप है कि इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिसके चलते कार्य बाधित हो गया। घटना के बाद उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम में अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी, कानूनगो कौशलेंद्र कुमार दुबे, इंदिरा नगर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह, लेखपाल अनुराग दुबे, ग्राम प्रधान रविभान सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इसके बाद ब्लाक प्रमुख पति राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, बीडीओ उमाशंकर शाहू, एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी प्रवेश राजपूत, ग्राम सचिव रूपाली दुबे आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई
गुरसहायगंज। ग्राम रसूलपुर के लेखपाल अनुराग कुमार ने चार ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेखपाल ने बताया कि वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गाटा संख्या 65 को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया गया था। बीडीओ ने स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वीरेंद्र यादव, विवेक, सोनू तथा इंस्पेक्टर नामक व्यक्ति ने रात में गड्ढों में पानी भरवा दिया। शनिवार को जब पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य शुरू हुआ तो आरोपियों के उकसाने पर वालस्टर पानी से भरे गड्ढों में गिरने लगे और कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed