फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pizza house owner attacked, shop vandalized

Kannauj News: पिज्जा हाउस संचालक पर हमला, दुकान में की तोड़फोड़

Wed, 18 Feb 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pizza house owner attacked, shop vandalized
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लेनदेन के विवाद में दबंगों ने पिज्जा हाउस संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे जनसेवा केंद्र संचालक को भी पीटा गया। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पिज्जा हाउस और जनसेवा केंद्र में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हमले का कारण और घटनाक्रम रामपुर मझिला निवासी पिज्जा हाउस संचालक अनुराग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जगतापुर के निकट उसकी दुकान है। गुंदारा गांव के कुछ लोग दुकान पर आए और बर्गर खाया। पैसे मांगने पर उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच पड़ोसी जनसेवा केंद्र संचालक सौरभ कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया। तभी हमलावरों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बोलेरो में सवार होकर आठ लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


तोड़फोड़ और लूटपाट हमलावरों ने अनुराग और सौरभ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने पिज्जा हाउस और जनसेवा केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने दुकान की गोलक से नकदी भी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed