फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pitaee kar yuvatee ka shav phande par taanga

पिटाई कर युवती का शव फंदे पर टांगा

Thu, 23 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
pitaee kar yuvatee ka shav phande par taanga
दरवाजे पर गुमसुम बैठी महिलाएं - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दस माह पहले हुई शादी के बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर युवती को पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद छत के कुंडे में शव लटकाकर भाग निकले। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाने के गांव मोतीखेड़ा निवासी बेंचेलाल पुत्र मुल्ला ने 22 वर्षीय बेटी शिव प्यारी उर्फ सदा प्यारी की शादी सदर कोतवाली निवासी जितेंद्र यादव पुत्र नरवीर के साथ 19 मार्च 2019 को की थी। शादी के बाद से जितेंद्र और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में रुपयाें की मांग करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बुधवार रात जितेंद्र ने परिवार के लोगों के साथ शिव प्यारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फांसी का फंदा बनाकर शव को कुंडे में टांग कर सभी लोग भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पिता बेंचेलाल ने पुलिस को सूचना दी। शरीर पर नाखून और डंडों की चोटों के निशान देखकर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए जितेंद्र यादव, ससुर नरवीर, सास, जेठ आजाद और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा सुरेंद्र कुमार और दीपक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि उसने कर्ज लेकर दस माह पूर्व बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से जितेंद्र और परिवार के लोग आलू का व्यापार करने के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव टांग दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं सोचा, इतनी जल्दी छूट जाएगा साथ
नदसिया। शादी के दस माह बाद ससुराल में विवाहिता की मौत से मायके पक्ष के लोगों का हाल-बेहाल है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी जल्द परिवार से साथ छूट जाएगा।

बहन शिव प्यारी की मौत की सूचना मिलने पर पिता बेंचेलाल के साथ आई रजनी की चीख-पुकार और सिसकियां हर किसी को विचलित कर रही थीं। रजनी ने बताया कि बुधवार को दो बजे शिव प्यारी से फोन पर काफी देर बात हुई थी। उसने उत्पीड़न के बारे में बताया था। उसने कहा था कि आगे सब कुछ ठीक हो जाएगा। उसे पूरी जिंदगी ससुराल में ही काटनी है। पिता बेंचेलाल ने बताया कि चार बेटियां हैं। शिव प्यारी तीसरे नंबर की थी। रजनी की शादी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed