{"_id":"64c7fb891fabc56b4f0669ec","slug":"pistol-and-cartridges-stolen-from-naib-tehsildars-residence-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1213-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नायब तहसीलदार के आवास से पिस्टल और कारतूस चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नायब तहसीलदार के आवास से पिस्टल और कारतूस चोरी
Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
तिर्वाश। पारिवारिक काम से लखनऊ गए नायब तहसीलदार के सरकारी आवास में बदमाशों ने सेंधमारी कर दी। लाइसेंसी पिस्टल समेत 90 कारतूस व सात हजार की नकदी पार कर दी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
तिर्वा तहसील के नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्वत के पास हसेरन क्षेत्र का प्रभार है। वह तहसील परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहते हैं। चार दिन पहले व लखनऊ गए थे। उनके आवास में ताला लगा हुआ था। सोमवार की सुबह वह वापस आकर सीधे अपने सरकारी आवास पर पहुंचे। मुख्य दरवाजा नहीं खुला तो अपने दफ्तर चले गए।
दोपहर में फिर आवास पहुंचे और दरवाजा न खुलने पर काफी देर के बाद दरवाजा को तोड़ कर अंदर गए तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सामान बिखरा देख परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने बताया कि आवास में एक लाइसेंसी पिस्टल, 90 कारतूस समेत सात हजार रुपये की नगदी गायब है । पुलिस ने आवास की छानबीन की तो बदमाश सीढ़ी का दरवाजा तोड़ कर नीचे कमरे में आए थे।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य को इकट्ठा किया है। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।