फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pikap kee takkar se baik savaar kee maut

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
pikap kee takkar se baik savaar kee maut
तालग्राम (कन्नौज)। छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग के असेह मोड़ पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। युवक चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांट कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम भेजा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में चोटें आई हैं। चालक पिकअप समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ के हाथिन गांव निवासी रुस्तम अली(21) पुत्र जुम्मन अली पल्सर बाइक से असेह गांव गए थे। यहां चचेरे भाई मुश्ताक की 22 जून को होने वाली शादी के कार्ड बांटने के बाद घर लौट रहे थे। साथ में चचेरे भाई चंदू अली(22) भी थे। मंगलवार शाम छह बजे के करीब असेह गांव मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 पुलिस के विशाल दुबे और आदेश कुमार दुबे ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम भेजा। यहां डॉक्टरों ने रुस्तम अली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चंदू को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। लोगों ने पिकअप का पीछा किया। वह पकड़ नहीं सके। मृतक के चाचा जहांगीर अली ने बताया कि रुस्तम की शादी नहीं हुई थी। वह बहबलपुर में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान
सीएचसी के डॉक्टर मोहम्मद इरशाद अली और डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि रुस्तम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसी से मौत हो गई। अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed