{"_id":"6182cce879a4d33c333879fe","slug":"pickup-overturned-two-killed-three-injured-accident-occurred-between-kohatia-and-bichpurva-while-going-from-delhi-to-bihar-kannauj-news-knp6621409169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटी, दो की मौत, तीन घायल, दिल्ली से बिहार जाते समय कोहटिया और बिचपुर्वा के बीच हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पलटी, दो की मौत, तीन घायल, दिल्ली से बिहार जाते समय कोहटिया और बिचपुर्वा के बीच हुआ हादसा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पिकअप ले जाती क्रेन।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। दिल्ली से बिहार जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद साइड रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट नीचे ग्रीन बेल्ट में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। घायलों को सहायक सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने यूपीडा एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेज दिया।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के थाना बहेरवा धरापट्टी के सिरसिया गांव निवासी रजनीश झा(25) दिल्ली की निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। यह परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकअप चलाकर बिहार जा रहे थे। साथ में पिता योगेंद्र सिंह झा (49), जिला मोतिहार, थाना सगौली, छगराह निवासी बहनोई नितेश झा (25), बहन श्वेता (20) पत्नी नितेश झा और जिला बतिया, थाना मानवापुर, बहरवाना निवासी सोनू झा (30) पुत्र मुन्नू झा थे। सभी लोग दिवाली और छठ पूजा के लिए गांव जा रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के कोहटिया और बिचपुर्वा के बीच बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब पिकअप बेकाबू होकर एक्सप्रेसवे से नीचे ग्रीन बेल्ट में गिरने के बाद पलट गई। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और इंचार्ज थाना प्रभारी कमल भाटी ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
यूपीडा के पैरामेडिकल स्टाफ के अंकित और शान मोहम्मद ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां सोनू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र और श्वेता को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय योगेंद्र की रास्ते में मौत हो गई। वहीं पिकअप को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया। चौकी प्रभारी अमोलर अभिशेष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।