{"_id":"5fc7cc3a8ebc3e9bcc42dcd8","slug":"pickup-hit-the-bike-two-injured-kannauj-news-knp597619295","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। ताजपुर रोड पर एक पिकअप ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देख तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगाईं निवासी अर्पित (30) पुत्र विनोद कुमार गांव के ही अक्षय (25) पुत्र विमल कुमार के साथ एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर शाम दोनों ताजपुर रोड होते हुए बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम सरायदायमगंज के पास सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां अर्पित की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अर्पित के परिजन तिर्वा ले जाने की बजाय आगरा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। सिर से ज्यादा चोट शरीर के अन्य हिस्सों में लगी है।