{"_id":"60ef23748ebc3eccc73a3e04","slug":"pickup-crushed-the-spirit-of-joining-the-army-kannauj-news-knp6402131128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने कुचल दिया फौज में जाने का ‘जज्बा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने कुचल दिया फौज में जाने का ‘जज्बा’
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। सड़क किनारे दौड़ लगा रहे युवक को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे से गुस्साए परिजनों ने तिर्वा-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। यह मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। करीब चार घंटे जाम लगा रहा। बाद में सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक देश सेवा के जज्बे के साथ फौज की नौकरी की तैयारी कर रहा था।
कोतवाली इलाके के लिलुइया गांव निवासी विकास(20) पुत्र लालजीत बाथम स्नातक कर चुका था। वह फौज की नौकरी की तैयारी कर रहा था। इससे हर रोज सुबह सड़क किनारे दौड़ लगाने जाता था। वह बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव से सटे तिर्वा-बेला मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान कन्नौज की ओर सेे आ रही बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। परिजन उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तिर्वा-बेला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया। यह जाम खोलने के लिए राजी नहीं हुए।
करीब चार घंटे तक लगे जाम की सूचना पर तहसीलदार अनिल कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मदद का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुला। तहसीलदार ने बताया कि परिजनों को पट्टा के साथ ही आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। मृतक के चाचा महेश चंद्र ने पुलिस को पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस
हादसे के बाद जाम में तमाम वाहन फंस गए। वाहनों की कतार लंबी होती गई। जाम में उमर्दा कस्बे से मेडिकल कालेज मरीज ला रही एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस के हार्न के बाद भी रास्ता नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस में मरीज को तड़पते देख उसे दूसरी तरफ से बाहर निकलवाया। इसके बाद मेडिकल कालेज भेजा गया।