फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pickup collided with tractor-trolley while saving a bike rider

Kannauj News: बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई पिकअप

Sun, 13 Jul 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with tractor-trolley while saving a bike rider
सिकंदरपुर। एटा जिले के के अलीगंज निवासी सौरभ कुमार ट्रैक्टर में 150 बोरी सीमेंट लेकर तालग्राम जा रहा था। उसके पीछे पिकअप में देसी शराब की पेटियां लादकर चालक गुरसहायगंज जा रहा था। नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर गांव के पास फिलिंग स्टेशन से लौट रहे सिकंदरपुर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी राजेश कुमार (55) अचानक पिकअप के सामने आ गए। बाइक सवार को बचाने के लिए प्रयास में अनियंत्रित हुई पिकअप आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। पिकअप की चपेट में आने से राजेश कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। वहीं पिकअप की टक्कर से ट्राॅली हाईवे पर बीचोंबीच पलट गई। हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर मौके से भाग गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह पाल ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पिकअप की केबिन में मिली बियर की कैन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि तलाशी में पिकअप की केबिन से तीन बियर की केन, देसी शराब का खाली पैकेट व नमकीन बरामद हुई। चालक शराब के नशे में पिकअप चला रहा था। अचानक बाइक सामने आने के कारण वह पिकअप पर नियंत्रण नहीं हो रख सका होगा और बाइक को चपेट में लेते हुए ट्राॅली में घुस गया होगा। क्षतिग्रस्त पिकअप की हालत देखकर चालक के भी घायल होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed