{"_id":"6595a117eb62558398026e00","slug":"picked-farmers-pocket-and-took-out-rs-20-thousand-pushed-him-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7731-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान की जेब काट 20 हजार निकाले, दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान की जेब काट 20 हजार निकाले, दिया धक्का
Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
खड़िनी। बिधूना जाने का रास्ता पूछ पल्सर सवार दो युवकों ने किसान को बाइक पर बीच में बैठा लिया। रास्ते में किसान की जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाल लिए और फिर चलती बाइक से धक्का दे दिया। हादसे में किसान चुटहिल हो गया। अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
खड़िनी चौकी क्षेत्र के ग्राम ग्यासपुर निवासी प्रताप नारायन सिंह बुधवार की दोपहर एक बजे गांव से खड़िनी चौराहे की तरफ पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह खड़िनी बंबे की पुलिया के पास पहुंचे, तभी सौरिख की ओर से काली पल्सर पर आए दो युवकों ने उनसे बिधूना जाने का रास्ता पूछा और चौराहे पर छोड़ देने की बात कहकर उनको बाइक में बीच में बैठा लिया। जैसे ही वह बैंक ऑफ इंडिया के सामने पहुंचे, तभी पीछे बैठे युवक ने जेब काटकर उसमें रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए और उनको चलती बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। इससे प्रताप नारायन को हल्की चोट भी आई। वारदात के बाद पल्सर सवार सौरिख की ओर भाग गए। पीड़ित ने खड़िनी चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। अब पुलिस पल्सर सवारों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।