{"_id":"699de8ea19844c98670ffae0","slug":"pharmacist-duped-of-rs-66200-online-kannauj-news-c-214-1-knj1007-145237-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फार्मासिस्ट से 66,200 रुपये की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फार्मासिस्ट से 66,200 रुपये की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
छिबरामऊ। एक फार्मासिस्ट साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। फेसबुक पर सस्ते राशन के फर्जी ऑफर के झांसे में आकर उनके क्रेडिट कार्ड से 66,200 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित हरिनाथ यादव ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फार्मासिस्ट हरिनाथ यादव को फेसबुक पर बिग बास्केट का विज्ञापन दिखा। इसमें 298 रुपये में पांच किलो चीनी, चावल और रिफाइंड तेल का ऑफर था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया जिसके बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया। इसी दौरान ठगों ने दूरस्थ पहुंच के जरिए उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से पहले 41,000 रुपये और फिर 25,200 रुपये, कुल 66,200 रुपये निकाल लिए। बैंक के संदेश आने पर हरिनाथ यादव को ठगी का पता चला। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर प्रकोष्ठ की मदद से लेनदेन की जांच की जा रही है।