फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pharjee enakauntar ka aarop laga sapaiyon ne diya gyaapan

फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा सपाइयों ने दिया ज्ञापन

Thu, 10 Oct 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
pharjee enakauntar ka aarop laga sapaiyon ne diya gyaapan
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह या - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपाइयों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने और फर्जी एनकाउंटर होने का आरोप लगाकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

नवाब सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। आम जनमानस में भय है। पुलिस के लोग खुलेआम रंगदारी मांग रहे हैं। न देने पर एनकाउंटर की धमकी दे रहे हैं। इसका उदाहरण झांसी के पुष्पेंद्र का है। कोई मुकदमा न होने के बाद भी माफिया बताकर हत्या कर दी गई। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि जिस तरह शासन और प्रशासन निरंकुश है, उसे देखते हुए इस सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव, संजय दुबे, भोले कुरैशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव, कौसर खां, ऐहतशाम हुसैन, बिल्लू, धर्मवीर पाल, दिवारी लाल कुशवाहा, अनन्त यादव, अजय शर्मा, राज यादव, कल्पना यादव, सुमन, प्रियेश यादव, विपिन यादव, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव और सचिन कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed