फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pharjee ankapatr maamale mein 10 shikshakon ke khilaaph dee tahareer

फर्जी अंकपत्र मामले में 10 शिक्षकों के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
pharjee ankapatr maamale mein 10 shikshakon ke khilaaph dee tahareer
छिबरामऊ(कन्नौज)। फर्जी अंकपत्र लगाकर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों में वर्षों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए छिबरामऊ कोतवाली में बीईओ सुनील कुमार दुबे ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीईओ सुनील कुमार दुबे ने बताया कि एसआईटी लखनऊ की जांच के मुताबिक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2004-05 में फर्जी बीएड डिग्री धारक अध्यापकों ने फेक एवं टैंपर्ड सूची के आधार पर क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों में तैनाती पाई थी। फर्जी अंक पत्र होने के कारण सभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से विभाग ने बर्खास्त कर दिया। सभी बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करवाए जाने के लिए शिकायती पत्र छिबरामऊ कोतवाली में शुक्रवार को दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने प्राथमिक विद्यालय रूद्रापुर में तैनात रहे देवपाल सिंह पुत्र विश्राम सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौर्गाइं में तैनात रहे राजीव यादव पुत्र रामनाथ सिंह, प्राथमिक विद्यालय विजयी नगला में तैनात रहे रमाशंकर पुत्र कोतवाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय करनौली में तैनात रहे बदन सिंह पुत्र राजबहादुर, प्राथमिक विद्यालय नगरिया पंथरा में तैनात रहे मीनू यादव, प्राथमिक विद्यालय अंतपुर में तैनात रहे सुनील कुमार द्विवेदी पुत्र आरएल द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में तैनात रहे अनंतराम पुत्र ए सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में तैनात रहे विजय सिंह पुत्र अशोक कुमार, प्राथमिक विद्यालय मिघौली में तैनात रहीं सरिता देवी पत्नी डीपी सिंह व प्राथमिक विद्यालय उधरनपुर में तैनात रहे कृष्णकुमार पुत्र देशराज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है, जांच रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा पंजीकृत करवा दिया जाएगा। इससे पहले सितंबर माह में तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी द्वारा इन सभी शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed