{"_id":"5efb7fe18ebc3e42ce0b6483","slug":"phande-se-latakata-mila-yuvak-ka-shav-kannauj-news-knp568539635","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह।
- फोटो : CHIBRAMAU
मिरगांवा (कन्नौज)। बिल्हौर से लापता एक युवक का शव तीन दिन बाद झाड़ियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की गई।
गुरसहायगंज कोतवाली के गढ़िया कछपुरा गांव में रामाधीन के खेत के पास झड़ियों में एक युवक का फंदे से लटकता मिला। मंगलवार दोपहर दो बजे ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। तलाशी लेने पर जेब एक मोबाइल और आधार कार्ड मिला। मृतक का नाम दीपचंद्र(28) पुत्र सुरेश चंद्र है और वह आकिन सराय दस्तम खां बिल्हौर कानपुर का रहने वाला है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पास ही मिरगांवा में रहने वाले विमल कुमार राठौर पुत्र जौहरी ने बताया कि बिनौरा तिर्वा में उनकी ससुराल है। उनके साले राजकुमार का दीपचंद्र साला था। किस कारण वह यहां पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ि