{"_id":"5efb7fdd8ebc3e42eb43419b","slug":"phaansee-ke-phande-par-latakata-mila-mahila-ka-shav-kannauj-news-knp5685400168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
चपुन्ना (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम जरिहापुर में एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के ग्राम जरिहापुर निवासी दीपक की पत्नी रानी मंगलवार सुबह मकान के आंगन के जाल पर फांसी से लटकती मिली। दीपक की चपुन्ना में मिठाई की दुकान है और शादी कार्यक्रमों में खाने बनाने का काम करते हैं। सोमवार रात गांव में एक शादी समारोह में गए थे। मंगलवार सुबह जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। आनन फानन में परिजनों ने रानी को फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने रानी की सास, ससुर व ननद पर अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
उन्नाव के दुर्गापुर गांव निवासी रानी के भाई राजा ने बताया कि उन्हें फोन पर करंट लगने से बहन की मौत की सूचना दी गई थी लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो मामला फांसी का निकला। आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर रानी के साथ मारपीट करते थे। परिजनों ने बताया कि रानी का एक साल पहले पथरी का आपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने दूसरी पथरी बताकर आपरेशन कराने की सलाह दी थी। इससे वह परेशान चल रही थी। एक साल पहले भी नहर में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुकी है लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।