फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   phaansee ke phande par lataka mila yuvak ka shav

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
phaansee ke phande par lataka mila yuvak ka shav
रोते-बिलखते मृतक अशोक के परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाकेे के अकबरपुर गांव में युवक का शव बंद कमरे में फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक के शव पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर में सोमवार रात अशोक (34) पुत्र सुखवासी लाल का शव घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। परिजनों ने जंगले से अशोेक को फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। जंगले की सरिया काटकर एक बच्चे को कमरे में भेजकर कुंडी खुलवाई गई। मंगलवार सुबह सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अशोक राजस्थान के ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता था। वह छह माह से मुंह के कैंसर से जूझ रहा था। इससे यह कदम उठा लिया। परिजनों ने अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अशोक के घर में पत्नी राधा के अलावा चार बेटे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम या कोई अन्य कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed