{"_id":"5e45a3098ebc3ee5fe47ec4d","slug":"petroling-vaahan-mein-trak-ne-maaree-takkar-paanch-ghaayal-kannauj-news-knp5444714200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलिंग वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलिंग वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात यूपीडा कर्मचारियों के गश्ती वाहन में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में यूपीडा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला वीरभान के सामने यूपीडा के कर्मचारी गश्ती वाहन लेकर खड़े थे। राजस्थान से लखनऊ जा रहे ट्रक के चालक को नींद आ गई। इससे ट्रक गश्ती वाहन से टकरा गया। हादसे में गश्ती वाहन के चालक अवनीश कुमार, जगत सिंह, रामप्रकाश, बलवीर व रति पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
रति पाल की हालत गंभीर होने पर ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक के चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।