{"_id":"49d0aa2e168c0d4779777b38568d8546","slug":"petrol-pump-owners-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिकों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिकों ने किया सम्मानित
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम एसोसिएशन की ओर से इंदरगढ़ में हुई पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या व लूट के मामले का खुलासा होने पर खुशी जताई गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को यूपीटी में पदाधिकारियों ने एसपी दिनेश कुमार पी, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां व खुलासा करने वाली टीम को सम्मानित किया। अध्यक्ष विजय द्विवेदी और पीड़ित पंप मालिक की ओर से 11-11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार पुलिस को प्रदान किया गया।
एसपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि पंप मालिक ने घटना के खुलासे के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग किया। बदमाशों द्वारा मुनीम की हत्या करने के बावजूद पंप मालिक ने सहनशीलता दिखाई। रोड जाम कर प्रदर्शन करने जैसा अनुचित कदम नहीं उठाया।