फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pet kee aag bujhaane ko chhoda pushtainee kaam

पेट की आग बुझाने को छोड़ा पुश्तैनी काम

Thu, 23 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
pet kee aag bujhaane ko chhoda pushtainee kaam
नार्मल स्कूल के पास सब्जी बेचतीं नन्हीं देवी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण ने कई लोगाें को पुश्तैनी काम छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। अब यह लोग सब्जी और फल की ठेली लगाकर अपनी और परिवार की गुजर बसर कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होगा, पुश्तैनी काम की ओर लौटना मुश्किल है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रामजी गुप्ता ने बताया कि उनके यहां कई पीढ़ियों से मिठाई का कारोबार होता है। लॉकडाउन में काम बंद हो गया। रोजी-रोटी की दिक्कत आने लगी। अब सब्जी और फल की ठेली लगा रहे हैं। इसी मोहल्ले के अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि चाट और कचौड़ी की पश्चिमी बाईपास पर जीटी रोड के किनारे दुकान है। लॉकडाउन में दुकान बंद हुई तो हाथ तंग हो गया। मजबूरी में फल, सब्जी की ठेली लगानी शुरू की।
विज्ञापन

वहीं नई बस्ती सराय गूजरमल निवासी नन्हीं देवी बताती हैं कि पति सुरेंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। लॉकडाउन में काम मिलना बंद हो गया। पति भी बीमार हो गए। वह नार्मल स्कूल के पास फल और सब्जी का ठेला लगा रही हैं। इससे कि पति का इलाज हो सके और घर का खर्च भी चल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed